फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son of auto rickshaw puller got first position while MD's son got second

ऑटो वाले का बेटा नंबर 1, एमडी का बेटा नंबर 2

Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Son of auto rickshaw puller got first position while MD's son got second
ऑटो वाले का बेटा नंबर 1, एमडी का बेटा नंबर 2 - फोटो : ऑटो वाले का बेटा नंबर 1, एमडी का बेटा नंबर 2
माधव राव सिंधिया स्कूल में टॉप करने वाले छात्रों में दो ऐसे टॉपर शामिल हैं जिनका फैमिली बैकग्राउंड एक दूसरे से काफी अलग है लेकिन पढ़ाई में एक समान हैं। जिसने स्कूल में सबसे अधिक अंक लाकर बाजी मारी है वह ऑटो वाले के पुत्र हैं और जिन्होंने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है वह स्कूल के एमडी के बेटे हैं। दोनों छात्रों ने मिलकर स्कूल का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन

मोहित राजपूत ने कॉमर्स में 96.33 फीसदी अंक प्राप्त करके स्कूल में टॉप किया है। इनके पिता शांति स्वरूप ऑटो किराये पर देने का बिजनेस करते हैं। मां मीरा राजपूत गृहणी हैं। मोहित कहते हैं कि पढ़ाई में कभी उनके पिता ने कोई दबाव नहीं डाला। लोग इंजीनियरिंग और मेडिकल की तरफ भागते हैं, लेकिन उनका मन कॉमर्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने का है। इसलिए आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर काम करने की है। स्कूल के दूसरे टॉपर आर्यमन है। माधव राव सिंधिया स्कूल के प्रबंधक सौरभ अग्रवाल और यहां की एमडी आर्यमन की मां हैं। पीसीएम ग्रुप में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आर्यमन के सभी विषयों में 95 अंक हैं। जेईई मेन में भी आर्यमन ने दांव आजमाया था लेकिन बैडलक रहा। वह कहते हैं कि उन्होंने एक सेट रूटीन के तहत पढ़ाई की है। रिलैक्स करने के लिए उसने एकांत में समय बिताया। इंजीनियरिंग आर्यमन का सपना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed