फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Some vehicles had wheels come off, while others had missing batteries.

Bareilly News: किसी वाहन के निकले पहिये तो किसी की बैटरी लापता

Sat, 04 Jul 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Some vehicles had wheels come off, while others had missing batteries.
बरेली। नगर निगम की ओर से शहर में बनाए गए तीन यार्ड में वर्षों से खड़े पुराने सरकारी वाहन कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। किसी वाहन से टायर समेत अन्य पुर्जे गायब हो गए हैं तो कुछ की बैटरी लापता है। ये पुर्जे या तो चोरी हो गए हैं या उन्हें निकला लिया गया है। समय पर इन वाहनों की नीलामी नहीं होने से सरकार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

निगम ने प्रेमनगर में सीआई पार्क के पास, सिटी अस्पताल के सामने व गांधी उद्यान के पीछे वाली रोड पर यार्ड बना रखा है, जहां कंडम हो चुके वाहनों को खड़ा किया जाता है। तीन साल पहले इन कंडम वाहनों की नीलामी की गई थी। उसके बाद अधिकारियों ने इसकी सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। समय रहते यदि इन 25 से अधिक वाहनों की नीलामी कर दी जाती, तो सरकारी खजाने को लाखों रुपये का राजस्व मिल सकता था। निगम प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण ये गाड़ियां मिट्टी में मिल गईं।
विज्ञापन

सीआई पार्क के यार्ड में धूल फांक रहा रोलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली

सीआई पार्क के पास बने यार्ड में सड़क को समतल करने वाला भारी-भरकम रोलर वर्षों से एक ही जगह खड़ा धूल फांक रहा है। इसी यार्ड में कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुले आसमान के नीचे खड़े-खड़े गल रही हैं, लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा कई सरकारी बैरिकेड्स को भी कबाड़ के ढेर में फेंक दिया गया है। गाड़ियों के खुले हुए पुर्जे यहां-वहां बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी अस्पताल यार्ड में खड़ी कूड़ा गाड़ियां हुईं बदहाल

प्रेमनगर के ही धर्मकांटा चौराहा स्थित सिटी अस्पताल के सामने बने यार्ड में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कई गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बदहाल स्थिति में खड़ी हैं। रख-रखाव के अभाव में ये गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं। इन गाड़ियों के अंदर के कीमती कल-पुर्जे गायब हो चुके हैं। इससे निगम को सीधे तौर पर राजस्व का नुकसान हो रहा है।


गांधी उद्यान यार्ड में सही वाहनों के बीच सड़ रहे कबाड़ वाहन

गांधी उद्यान पार्क के पीछे निगम का सबसे बड़ा यार्ड है। इसमें चालू हालत के वाहनों और कबाड़ हो चुके वाहनों को एक साथ खड़ा कर दिया गया है। यहां 12-15 कूड़ा गाड़ियां और अन्य वाहन पूरी तरह सड़ चुके हैं। इन कंडम वाहनों में लगे कीमती पुर्जे आखिर कहां गायब हो गए, इसका जवाब निगम के किसी कर्मचारी या अधिकारी के पास नहीं है।

वर्जन
जो वाहन कंडम घोषित हो चुके हैं, उनकी नियमानुसार नीलामी की जाएगी। वाहनों से जो सामान गायब हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed