{"_id":"69ffa35035fed300ca042770","slug":"some-found-the-question-paper-difficult-while-others-found-it-easy-bareilly-news-c-4-bly1053-880845-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसी को कठिन, तो किसी को आसान लगा प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसी को कठिन, तो किसी को आसान लगा प्रश्नपत्र
Sun, 10 May 2026 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 10 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) 2022 की भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। फॉर्म भरने के करीब चार साल बाद शनिवार को हुई इस परीक्षा में 58.77 फीसदी परीक्षार्थियों ने हिस्सा नहीं लिया। जिले के 14 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर काफी कठिन था। इसके विपरीत, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को आसान पाया। आसान प्रश्नपत्र के कारण मेरिट सूची में उच्च अंकों की संभावना बढ़ गई है।
जिले में पहले दिन 10205 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5998 अनुपस्थित रहे, जबकि केवल 4027 ने ही परीक्षा दी। प्रथम पाली में 4194 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1854 (44.20 फीसदी) उपस्थित हुए। वहीं, दूसरी पाली में 6011 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2353 (करीब 40.15 फीसदी) अभ्यर्थी ही पहुंचे। परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर दोनों पालियों में 60 फीसदी से अधिक रही। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। पहली पाली के परीक्षार्थियों ने इसे बेहद कठिन बताया। जबकि दूसरी पाली के अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को आसान बताते हुए मेरिट अधिक जाने की आशंका जताई।
मेरा विज्ञान विषय था, परीक्षा बेहद कठिन रही है। नीट के स्तर के प्रश्न आए, बीते वर्षों के सभी प्रश्न हल किए थे, लेकिन एक भी प्रश्न नहीं फंसा। - हुसैन, अमरोहा
विज्ञापन
मैंने प्रथम पाली में परीक्षा दी, विज्ञान वर्ग से हूं। परीक्षा का स्तर बेहद कठिन रहा, सवालों का स्तर बहुत कठिन था, इसलिए कम प्रश्न ही हल कर सका। - संजीव कुमार, मुरादाबाद
मेरा विषय अंग्रेजी था, परीक्षा बेहद आसान रही, मैचिंग के प्रश्न अधिक थे, सीधे सवाल और विकल्प भी आसान थे, लेकिन अब डर है कि कटऑफ ऊंची जाएगी। - अलका, दातागंज
मैंने बहुत अच्छी तैयारी तो नहीं की थी, लेकिन परीक्षा बेहद अच्छी हुई है। इस बार ऊंची कटऑफ जाएगी, लेकिन मैंने भी लगभग सभी प्रश्न हल किए हैं, जिससे मेरिट में आ सकूं। - कुंअरसेन, संभल
परीक्षा के बाद रेलवे जंक्शन पर उमड़ी भीड़
परीक्षा के कारण रेलवे जंक्शन और बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। परीक्षा में कुल 4207 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिससे शहर में आवाजाही बढ़ गई। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण भी यात्रियों का दबाव जंक्शन और बस अड्डों पर बना रहा। परीक्षा की पहली पाली 11.30 बजे समाप्त होने के बाद भी जाम की स्थिति बनी। शाम 4.30 बजे के बाद कालीबाड़ी क्षेत्र में भी कुछ देर के लिए जाम लगा। अधिकांश परीक्षार्थी अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं जैसे पड़ोसी जिलों से परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा के कारण दिन भर शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले और शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कालीबाड़ी चौराहे पर शाम को जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।