{"_id":"69a9efc37335506fe601bdae","slug":"soldier-and-his-brother-attacked-for-not-giving-canteen-liquor-bareilly-news-c-4-vns1074-837840-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैंटीन की शराब न देने पर सैनिक और उनके भाई पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैंटीन की शराब न देने पर सैनिक और उनके भाई पर किया हमला
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके में कैंटीन की शराब देने से सैनिक ने मना कर दिया तो उनकी और उनके भाई की पिटाई कर दी गई। बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सैदपुर लश्करीगंज निवासी पवन ने बताया कि उनके भाई पंकज सेना में कार्यरत हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। गांव के रवि पटेल ने होली की बात कहकर पंकज से सेना कैंटीन की सस्ती शराब मांगी। तीन मार्च को पंकज कैंटीन से घरेलू सामान लेकर आ रहे थे। रास्ते में रवि पटेल फिर शराब की बोतल देने की जिद करने लगा। पंकज ने कहा कि वह घरेलू सामान लाए हैं, शराब लेकर नहीं आए हैं।
इस बात पर रवि पटेल उनसे झगड़ा करने लगा। रवि ने प्रमोद पाल, केसर पटेल, चंदन पटेल और संजू पटेल को बुलाकर पंकज की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर पवन को भी पीटा। कुछ देर बाद दोबारा उनके घर में घुसकर पिटाई कर दी।