{"_id":"5d8922518ebc3e93c6338553","slug":"soil-pollution-essay-bareilly-news-bly37733651","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मृदा परीक्षण में ‘खेल’ हुआ तो नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मृदा परीक्षण में ‘खेल’ हुआ तो नपेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गन्ना किसानों को जारी मृदा हेल्थ कार्ड पर फर्जी आंकड़े भरने के कई मामले खुलने के बाद गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त ने अफसरों को आगाह करते हुए कार्ड पर खेतों की मृदा परीक्षण रिपोर्ट का सात दिन के अंदर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी भी दी है कि सत्यापन रिपोर्ट में खामी मिली तो जांच अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी की ओर से जारी पत्र में जिले के सभी गन्ना किसानों के खेतों का मृदा परीक्षण कराने का आदेश अफसरों को दिया है। जरूरत के मुताबिक खेत की उत्पादकता बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों का प्रयोग कराने को कहा है। बताया, स्वायल टेस्ट के बाद करीब 25 प्रतिशत उर्वरक कम प्रयोग होता है और चार प्रतिशत तक उत्पादकता बढ़ती है। ऐसे में गन्ना अफसरों को मृदा हेल्थ कार्ड में मृदा परीक्षण की रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।