{"_id":"60b139ce8ebc3e6c185a47b0","slug":"soil-ballast-work-started-on-khurram-gauntia-road-bareilly-news-bly4479028137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्रम गौंटिया रोड पर मिट्टी-गिट्टी बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्रम गौंटिया रोड पर मिट्टी-गिट्टी बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
खुर्रम गौंटिया में बिछाई जाती सड़क।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
जल निगम एक्सईएन का दावा- तीन दिन में बन जाएगी सड़क
विज्ञापन
बरेली। कंपनी बाग से बियाबानी कोठी तक सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाने के बाद अब खुर्रम गौंटिया रोड पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को ठेकेदार ने जेसीबी से मिट्टी और गिट्टी बिछाने का काम कराया।
कंपनी बाग से बियाबानी कोठी तक सड़क निर्माण काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को सड़क पर तारकोल की दूसरी परत भी चढ़ा दी गई। अब खुर्रम गौंटिया रोड का निर्माण भी शुरू हो गया है। शुक्रवार से जल निगम ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी और गिट्टी बिछाने का काम कराया। रोलिंग भी की जा रही है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि तीन दिनों में इस सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।

नकटिया पुल पर रोका आवागमन
बरेली। बरेली-शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी के नए पुल पर शुक्रवार को आवागमन रोक दिया गया। यहां पुराने पुल से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला गया। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि पुल निर्माण के कुछ दिन बाद एप्रोच रोड की मरम्मत का काम किया जाता है। इसके लिए ही पुल पर यातायात रोका गया है।
विज्ञापन