{"_id":"69ceca47a0e35167910e763b","slug":"software-engineers-locked-house-ransacked-by-thieves-bareilly-news-c-4-bly1053-856483-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद घर को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद घर को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
बरेली। शादी समारोह में शामिल होने रामपुर स्थित ससुराल गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद घर को चोरों ने खंगाल लिया। चोरी की जानकारी हुई तो परिवार ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बारादरी इलाके में जगतपुर चौकी के पास रहने वाले इमरान खान नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बताया कि बुधवार को वह अपने साले के निकाह में शामिल होने रामपुर गए थे। बृहस्पतिवार को उनके पड़ोसी इम्तियाज मलिक ने उन्हें फोन कॉल करके सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है और चोरी हो गई है।
इमरान घर लौटे तो देखा कि चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये, सोने-चांदी के कई जेवर चोरी कर लिए हैं। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। डायल 112 टीम के साथ बारादरी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीसी फुटेज से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।