फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sofia bareilly

सिस्टम के फाल्ट से नौ दिन बाद परिवार को मिली थी सोफिया

Wed, 03 Jul 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
sofia bareilly
बरेली। पुलिस और अनाथालय जैसी संस्थाओं में समन्वय न होने की वजह से बारादरी की लापता बच्ची सोफिया नौ दिन बाद अपने परिवार से मिल सकी थी।
विज्ञापन

सुभाष नगर के करेली गांव निवासी मजदूर कल्लू की पत्नी अपने मायके में जगतपुर के आकाश टावर के पास रहने आई थीं। तीन जून को वह अपनी मां और पांच साल की बेटी सोफिया के साथ जिला अस्पताल गई थीं। वहीं से सोफिया लापता हो गई। परिवार ने पुलिस को बच्ची के जगतपुर नानी के घर से लापता होने की सूचना देकर बारादरी थाने में पांच जून को गुमशुदगी दर्ज करा ली। बारादरी पुलिस उसकी ननिहाल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाशती रही पर बच्ची नहीं मिली। गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर दरोगा नसीम खां ने बच्ची को खोजने में खासी मशक्कत की। बाद में 11 जून को बच्ची कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज अनाथालय में मिल गई। पुलिस की मौजूदगी में अनाथालय के प्रधान हर्षवर्धन ने बच्ची उसके नाना शौकत को सौंप दी।

खुलासा हुआ कि बच्ची तीन जून को ही लावारिस भटकती हुई एक टेंपो ड्राइवर को मिली। उसने उसी दिन बच्ची को प्रेमनगर थाना पुलिस को सौंप दिया था और पुलिस ने चाइल्ड लाइन के जरिये बच्ची को अनाथालय भिजवा दिया। मुस्लिम समुदाय की बच्ची यहां आराम से रही पर सवाल उठा था कि अगर अगल-बगल के थानों की पुलिस, चाइल्ड लाइन और अनाथालय का आपसी समन्वय ठीक होता तो बच्ची उसी दिन या अगले दिन मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed