{"_id":"6872d336587cda753d084c16","slug":"sobtis-public-school-and-hartman-college-became-winners-in-swimming-bareilly-news-c-4-vns1074-680469-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तैराकी में सोबतीस पब्लिक स्कूल व हार्टमन कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तैराकी में सोबतीस पब्लिक स्कूल व हार्टमन कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन
बरेली। सोबतीस पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित हीरा सिंह सोबती मेमोरियल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके साथ ही विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। तैराकी में सोबतीस पब्लिक स्कूल व हार्टमन कॉलेज, बालक वर्ग वॉलीबॉल में विद्यावर्ल्ड स्कूल की टीमें अव्वल रहीं।
तैराकी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब सोबतीस पब्लिक स्कूल और हार्टमन कॉलेज ने अपने नाम किया। सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 100 मीटर फ्री स्टाइल रेस (बालिका वर्ग) में ऑदित्या (सोबतीस पब्लिक स्कूल) व ख्याति अरोरा (हार्टमन कॉलेज) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्तुति नौटियाल (जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल) ने रजत पदक व मायजा (बेदी इंटरनेशनल स्कूल) ने कांस्य पदक हासिल किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में सोबतीस पब्लिक स्कूल के अनंत गुप्ता ने स्वर्ण, दिल्ली पब्लिक स्कूल के यतीश कुमार ने रजत और सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल के दर्शित साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 50 मीटर फ्री स्काई (बालिका वर्ग) में रोजल खान (सोबतीस पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक, अश्विका सिंघल( हार्टमन कॉलेज) ने रजत पदक व इशिता अग्रवाल (डीपीएस) ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।
वहीं वॉलीबॉल (बालक वर्ग) प्रतियोगिता में विद्यावर्ल्ड स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोबतीस पब्लिक स्कूल व सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान साझा किया। वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) में आर्मी पब्लिक स्कूल पहले, सोबतीस पब्लिक स्कूल और सेक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि मेजर हरकीरत सिंह, डायरेक्टर आकृति सोबती और प्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह उपस्थित रहे। संवाद