फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Snapchat friendship turned into love, end in lockup

मोहब्बत में बदली स्नैपचैट की दोस्ती का हवालात में अंत

Mon, 27 Dec 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Snapchat friendship turned into love, end in lockup
demo photo - फोटो : istock
हाईस्कूल की छात्रा को भगा ले गया मेरठ के कारोबारी का इंटर में पढ़ने वाला बेटा
विज्ञापन

मेरठ में दर्ज थी कारोबारी के बेटे की गुमशुदगी, यहां छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा और मेरठ के कारोबारी के इंटर में पढ़ने वाले बेटे अभिषेक राजपूत की मोहब्बत का हवालात में आकर अंत हो गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर अभिषेक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, हाईस्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की करीब नौ महीने पहले मेरठ में परतापुर निवासी अभिषेक राजपूत उर्फ जस्सी से स्पैनचैट पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और फोन पर बात होने लगी। कुछ ही दिन में मामला दोस्ती से प्रेम प्रसंग तक जा पहुंचा और 23 दिसंबर की रात दो बजे छात्रा अपने घर से गायब हो गई। इस मामले में जस्सी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो जांच शुरू हुई। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस मेरठ पहुंची तो पता चला कि अभिषेक उर्फ जस्सी वहां के कारोबारी का बेटा है और अपने घर से लापता है। वहां पर उसकी भी गुमशुदगी दर्ज है। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद कर जस्सी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

दो बार नाकाम हुई भगाने की कोशिश
अभिषेक ने बताया कि वे दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन अभी वह छात्रा के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। छात्रा उस पर अपने साथ ले जाने का दबाव बनाती थी और बहुत रोती थी। इसी वजह से दो बार पहले भी उसने छात्रा को ले जाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। पहली बार वह बाइक से आया तो रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और दोबारा उसकी बाइक ही सीज हो गई। इस वजह से इस बार वह ट्रेन से पहुंचा और छात्रा को लेकर मेरठ पहुंच गया। वहां उसने किराये पर कमरा लेकर छात्रा को रख दिया और एक दिन एक फैक्टरी में नौकरी भी की मगर तब तक पुलिस पहुंच गई और उसे पकड़ लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed