फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler caught with one kilo of opium bareilly

Bareilly: एक किलो अफीम के साथ पकड़ा गया तस्कर, बड़े गिरोह से तार जुड़े होने का अंदेशा

Wed, 15 Feb 2023 11:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Feb 2023 11:39 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ पुलिस उसके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Smuggler caught with one kilo of opium bareilly
गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार को एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलीगंज थाने के गांव अनिरुद्धपुर का निवासी है। आशंका है कि उसके तार किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


जोगीनवादा चौकी क्षेत्र के ढोहरा चौराहा के पास सोमवार दोपहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शक होने पर अनिरुद्धपुर के रजनेश उर्फ रिंकू को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि वह काफी समय से अफीम तस्करी के धंधे में लिप्त है। अलीगंज और सिरौली थानों के कई गांव अफीम, स्मैक जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के लिए बदनाम हैं। पहले भी कई बार इन गांवों के तस्करों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अफीम और स्मैक तस्करी के कई मामलों में तार झारखंड तक जुड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ पुलिस उसके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अफीम तस्करी के मामले में तस्कर के तार बड़े गिरोह से भी जुड़े होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed