फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler carrying meat of protected animal caught, another one ran away

Bareilly News: संरक्षित पशु का मांस लेकर आ रहा तस्कर पकड़ा, दूसरा भागा

Fri, 28 Mar 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Smuggler carrying meat of protected animal caught, another one ran away
बरेली। शाहजहांपुर की सीमा में संरक्षित पशु का कटान कर मांस डिलीवरी देने बरेली आ रहे दो तस्कर बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर फंस गए। पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लगने से दो बोरियां गिरीं, एक बोरी फटने से संरक्षित पशु का मांस सड़क पर फैल गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी पकड़ लिया, कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुडवर्क दिखा दिया।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर की ओर से संरक्षित पशु का कटान कर मांस डिलीवरी देने दो तस्कर बाइक से बरेली आ रहे थे। कैंट इलाके में जाट रेजिमेंट सेंटर के सामने इनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से एक बाइक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी, इससे मांस की दोनों बोरियां गिर गईं और एक बोरी फटने से संरक्षित पशु का मांस सड़क पर फैल गया। आरोपी मांस बटोरने लगे तो स्थानीय राहगीरों ने तत्काल ही कैंट पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो एक तस्कर भाग निकला, जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ रखा था। पुलिस इसे लेकर थाने आ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed