फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart meters... some people's bills were swallowed, some were increased.

Bareilly News: स्मार्ट मीटर... किसी का बिल हजम, कुछ की बढ़ा दी रकम

Tue, 24 Feb 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Smart meters... some people's bills were swallowed, some were increased.
बरेली। विद्युत निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर किसी का बिल हजम कर जा रहा है तो कुछ उपभोक्ताओं का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। समस्या को लेकर उपभोक्ता विद्युत निगम का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। रोजाना रामपुर गार्डन में उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। किसी का बेहद कम बिल आ रहा है तो कुछ लोगों को भुगतान करने के बावजूद बकाये से छुटकारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शाहदाना में नेता का ढाई महीने में महज 19 रुपये बिजली का बिल आया है। उनकी पत्नी सुबह ही विद्युत निगम में समस्या का समाधान कराने पहुंची। विद्युत निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर में बिल जमा किया था, लेकिन जनवरी के बिल में बकाया जोड़कर आ गया है। इसको सुधरवाने के लिए वह चक्कर काट रहे हैं। प्रेमनगर निवासी जवाहर लाल ने बताया कि पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर लगा है। 6,500 रुपये का बिल आ गया है, जिसको समायोजित नहीं किया गया है। सीबीगंज निवासी बाबू राम मौर्य ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगने के दो घंटे बाद ही खराब हो गया। इस वजह से आठ दिनों से घर में बिजली नहीं है।
विज्ञापन

केस वन 1
संजयनगर के आनंद बिहार निवासी दंत चिकित्सक विकास वर्मा ने बताया कि 11 माह पहले स्मार्ट मीटर लगा था। कार्यालय के 50 चक्कर काटे, लेकिन बिल नहीं आया। अक्तूबर में पांच हजार रुपये का बिल आया। दिसंबर में 45 हजार रुपये का बिल थमा दिया। फरवरी में यह पेनाल्टी सहित 54,377 रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2
कुतुबखाना निवासी गगन सेठी ने बताया कि दिसंबर 2025 में स्मार्ट मीटर लगा था। 900 रुपये बिजली का बिल आया, जिसे जमा कर दिया। फिर एक हजार रुपये बिजली का बिल आया। घर में सिर्फ एक बल्ब जलता है। इस पर एक हजार रुपये का बिल ज्यादा है। यहां प्राइवेट आदमी है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
केस 3
सीबीगंज विधौलिया निवासी वाजिद अली खां ने बताया कि चार महीने से उनका बिल नहीं आ रहा था। 10 दिन से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।अटलपुरम निवासी ऑटो चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी में उनका तीन हजार बिल आ गया है। पहले 300-400 रुपये आता था।

वर्जन
जिन लोगों का बिल ज्यादा आता है या मीटर में गड़बड़ी होती है, उसको चेक किया जाता है। ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर लखनऊ आईटी टीम को भेजी जाती है। इसमें थोड़ा समय लगता है। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed