फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart meters of 200 consumers cheated simultaneously

Bareilly News: एक साथ दगा दे गए 200 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर

Mon, 29 Jul 2024 06:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Smart meters of 200 consumers cheated simultaneously
बरेली। विद्युत निगम जिले में शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, पहले से लगे पोस्टपेड स्मार्ट मीटर धोखा दे रहे हैं। शनिवार को जगतपुर और रविवार को किला क्षेत्र में एक साथ 200 से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। बिल जमा होने के बाद भी इन उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के चार विद्युत वितरण खंडों में 57 हजार उपभोक्ताओं के यहां पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। वर्ष 2021 में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से ही शिकायतें आने लगी थीं। पिछले कुछ समय से शिकायतें बढ़ गई हैं। मीटर संबंधी आठ हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के पास बिल आता है। समय से बिल जमा न करने पर ऑटोमेटिक आपूर्ति बंद हो जाती है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को जगतपुर उपकेंद्र पर 120 से ज्यादा शिकायतें आईं। किला उपकेंद्र के अलग-अलग इलाकों से भी 80-90 लोगों ने स्मार्ट मीटर से आपूर्ति बंद होने की शिकायत की। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल जमा होने के बाद भी मीटर से आपूर्ति बंद हो गई है। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि अगर बिल जमा होने के बाद भी आपूर्ति बंद हुई है तो रसीद उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकेगी। कुछ समय से साॅफ्टवेयर में दिक्कत के कारण देरी से बिल जमा करने वालों की बिजली ऑटोमेटिक कट हो रही है, लेकिन ऑटोमेटिक जुड़ नहीं रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed