फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart City road dug up, notice to the General Manager of Jalkal Department

Bareilly News: स्मार्ट सिटी की खोदी सड़क, जलकल विभाग के महाप्रबंधक को नोटिस

Thu, 14 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 14 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Smart City road dug up, notice to the General Manager of Jalkal Department
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 137 करोड़ की लागत से बनाई गई स्मार्ट सड़कों की सूरत नगर निगम के जलकल विभाग ने बिगाड़ दी है। बिना सूचना दिए सीवर लाइन डालने के लिए सड़क, फुटपाथ को खोद दिया गया है। इससे करोड़ों रुपये की सड़क को नुकसान हुआ है। बरेली स्मार्ट सिटी ने जलकल महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर दिया है। नुकसान की भरपाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की रोड संख्या 11 चौकी चौराहे से हेड पोस्ट आफिस, वुडरो स्कूल से एडीजी कार्यालय कैंटोमेंट बोर्ड के बीच सड़क और फुटपाथ को बिना अनुमति जलकल विभाग ने खोद दिया। इस लापरवाही पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि चौकी चौराहे से हेड पोस्ट ऑफिस तक विकसित स्मार्ट रोड पर बिना अनुमति खोदाई कराई गई। साथ ही शासन के निर्देशानुसार खोदाई कार्य की सूचना सीबीयूड पोर्टल पर भी अपलोड नहीं की गई। कार्य के दौरान फुटपाथ के ब्लॉक और टाइल्स उखाड़कर छोड़ दिए गए, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। महाप्रबंधक को तत्काल बैरिकेडिंग कर सुरक्षा मानकों के तहत सड़क और फुटपाथ की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि मरम्मत कार्य स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों की निगरानी में गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए। ऐसा न होने पर स्मार्ट सिटी को हुई क्षति का आकलन कर संबंधित विभाग से भरपाई कराई जाएगी। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने बताया कि सड़क, फुटपाथ क्षतिग्रस्त किए जाने पर महाप्रबंधक जल को नोटिस जारी किया है। समयावधि में क्षतिग्रस्त सड़क, फुटपाथ को सही नहीं किराया तो फिर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed