{"_id":"619e9598a03972199937fc9f","slug":"smart-city-contractors-pouring-soil-in-front-of-houses-by-digging-bareilly-news-bly4671200178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई कर घरों के सामने मिट्टी डाल रहे स्मार्ट सिटी के ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई कर घरों के सामने मिट्टी डाल रहे स्मार्ट सिटी के ठेकेदार
विज्ञापन
नगर निगम ने खोदाई के बाद छोड़ दिए कटे पेड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विकास भवन रोड पर कई घरों के गेट कर दिए ब्लॉक, लोग परेशान
बरेली। स्मार्ट सिटी कंपनी के ठेकेदार जुर्माना डाले जाने के बावजूद मनमानी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। आम लोगों की सहूलियत की कोई परवाह किए बगैर अंधाधुंध ढंग से खोदाई की जा रही है। विकास भवन रोड पर खोदाई करने के बाद लोगों के घरों के सामने मिट्टी डाली जा रही है। अधिकारियों के कायदे से काम करने के निर्देश के बाद ठेकेदारों का रवैया और बिगड़ैल होता जा रहा है।
कंपनी बाग के ठीक सामने डॉ. एसके सरदाना के घर के बाहर खोदाई करते वक्त पेड़ों को इस बेपरवाही से काटा गया कि एक पेड़ उनके घर में टिन शेड के ऊपर आ गिरा। इससे टिन शेड टूट गया। नीचे खड़ी गाड़ी भी बच गई। डॉ. सरदाना ने विरोध किया तो उनके घर के गेट के सामने मिट्टी के ढेर इकट्ठे कर कटे हुए पेड़ भी डाल दिए। इसके बाद दो दिनों से उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
डॉ. सरदाना का कहना है कि वह हार्ट के मरीज है। टहलने बाहर जाते हैं लेकिन इसके बाद नहीं जा पा रहे हैं। यदि कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई तो भी वह घर से नहीं निकल पाएंगे क्योंकि उनका मुख्य गेट स्मार्ट सिटी वालों ने ब्लॉक कर दिया है। पानी की लाइन तोड़ दी है। घर में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। उन्हाेंने बताया कि वह कई शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पार्क का गेट भी किया बंद
स्मार्ट सिटी के तहत काम के दौरान गिट्टी का ढेर कंपनी बाग के ठीक सामने पार्क के गेट पर डाल दिया गया है। इससे पार्क का गेट भी बंद हो गया है। यहां गिट्टी एक महीने से पड़ी हुई है। लोगों का पार्क में आना जाना भी नहीं हो पा रहा है।
मंगलवार को रामपुर बाग क्षेत्र में हो रहे काम का निरीक्षण किया था। उसी समय ठेकेदार को सहूलियत से काम करने के निर्देश दिए गए थे। गेट के सामने मिट्टी डालकर उसे ब्लॉक कर दिया, इसकी जानकारी नहीं है। गेट के सामने सफाई कराई जाएगी। - भूपेश कुमार सिंह, सीजीएम स्मार्ट सिटी कंपनी
पेड़ काटकर कॉलोनी के गेट के सामने डाल दिया
विकास भवन रोड पर कंपनी बाग की ओर से जाते हुए रामपुर बाग के पहले गेट के सामने भी ठेकेदार ने एक पेड़ काटकर डाल दिया है। यहां आवागमन बाधित हो रहा है। यहां रह रहे मुरारी ने बताया कि उन्हाेंने सड़क किनारे कदंब का पेड़ कई साल पहले लगाया था। उन्होंने आग्रह किया था कि पेड़ को काटने के बजाय कहीं और लगा दिया जाए लेकिन ठेकेदारों ने एक नहीं सुनी और उसे काट दिया और कॉलोनी के गेट पर डालकर छोड़ दिया।
विकास भवन रोड पर बेतरतीब खोदाई से रोज लग रहा है जाम
विकास भवन रोड पर ही श्यामगंज तक एक लेन पूरी तरह खोद दी गई है। यहां से ट्रांसलोकेट किए गए पेड़ों की शाखाओं और टहनियों को सड़क किनारे डालकर छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के किसी मानक का पालन नहीं हो रहा है। इससे सड़क पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। राहुल और नरेश कुमार ने बताया कि वे लोग छात्र हैं और इसी सड़क से रोज ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। इन दिनों रोज जाम में फंसते हैं। कई बार एक किलोमीटर की दूरी तय करने में बीस मिनट से भी अधिक समय लगता है। सिविल लाइंस में रहने वाले राका और वरुण ने बताया कि वे कंपनी बाग से राजेंद्र नगर की ओर जा रहे हैं लेकिन काफी देर से यहां जाम में फंसे हुए हैं। पीछे भी इतना जाम है कि लौट भी नहीं सकते। कहा, यहां खोदाई के साथ मिट्टी और पेड़ भी हटा देना चाहिए ताकि सड़क पर जाम न लगे।