फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggling increased in the area, adverse effect on youth

Bareilly News: क्षेत्र में बढ़ी स्मैक तस्करी, युवाओं पर विपरीत असर

Fri, 24 Jan 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggling increased in the area, adverse effect on youth
वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

फरीदपुर। एसएसपी अनुराग आर्य बृहस्पतिवार को फरीदपुर थाने पहुंचे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान कस्बे के संभ्रांत लोग, व्यापारी और तमाम संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए व्यापारियों व लोगों से अपने आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्रेरित किया। इसके बाद साइबर सुरक्षा के तहत लोगों को जागरूक किया और हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसएसपी ने सभी से थाना क्षेत्र की समस्या के बारे में पूछा और फीडबैक लिया। प्रोफेसर अलाउद्दीन ने सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण हादसे होने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्मैक तस्करी हो रही है। इससे युवा पीढ़ी पर विपरीत असर पड़ रहा है। अतिक्रमण से लगता है जाम
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अनुज शर्मा, व्यापारी ब्रह्माशंकर गुप्ता, अनुज शुक्ला ने कहा कि कस्बे में बुध बाजार अतिक्रमण कर लगाई जा रही है, जिससे जाम लगता है। उस क्षेत्र में करीब चार विद्यालय हैं, जिसमें लगभग 11 हजार बच्चे पढ़ते हैं। जाम से छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed