{"_id":"6907b2c170f76f1f1008af5a","slug":"smack-smuggling-accused-asif-arrested-sent-to-jail-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3111-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मैक तस्करी का आरोपी आसिफ गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मैक तस्करी का आरोपी आसिफ गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने शनिवार रात स्मैक तस्करी के आरोपी आसिफ को हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 34 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। उसके सगे भाई आरिफ को वांछित घोषित किया गया है। आसिफ को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि इसी साल जनवरी में उत्तराखंड के देहरादून निवासी शमीम व सूरज को स्मैक के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उन्होंने बरामद स्मैक कस्बे के एक मीनार मस्जिद के पास मोहल्ला भोले नगर निवासी आसिफ की बताई। इसके बाद से वह वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि यह स्मैक अपने सगे भाई आरिफ से लेता है। इसकी बिक्री कस्बे के साथ ही आसपास के अन्य इलाकों में बेचता है। आसिफ के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी के साथ ही सीबीगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।