फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler's relative's three-storey illegal building landed

स्मैक तस्कर के रिश्तेदार का तीन मंजिला अवैध भवन जमींदोज

Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler's relative's three-storey illegal building landed
बीडीए के अधिकारियों से गुहार लगाती स्मैक तस्कर की रिश्तेदार।
मोहनपुर ठिरिया की आला हजरत कॉलोनी में बीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। मोहनपुर ठिरिया की आला हजरत कॉलोनी में बने पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खां के रिश्तेदार अशफाक का अवैध तरीके से बना तीन मंजिला मकान बृहस्पतिवार को बीडीए ने ढहा दिया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में दो सौ वर्गमीटर जमीन पर बने मकान को जेसेबी से जमींदोज कर दिया गया। हालांकि अशफाक के परिवार की दो महिलाओं ने जेसीबी के आगे लेटकर करीब एक घंटे तक कार्रवाई बाधित रखी। बाद में महिला पुलिस को बुलाकर उन्हें वहां से हटाया गया।
ठिरिया की आला हजरत कॉलोनी में बने उमरिया के पूर्व प्रधान अशफाक के तीन मंजिला भवन पर बृहस्पतिवार को बीडीए की जेसीबी चली। भवन का नक्शा पास नहीं था। अशफाक फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे खां का रिश्तेदार है। बीडीए की टीम पूर्वाह्न करीब 11 बजे जेसीबी लेकर कार्रवाई के लिए पहुंची तो मकान में ताला लगा था। पड़ोसियों ने बताया कि मकान काफी दिनों से बंद है। इस पर बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू होते ही दो महिलाएं रोती हुई आईं और जेसीबी के आगे लेट गईं। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। जेसीबी रोक दी गई। मौके पर महिला पुलिस न होने के कारण दोनों महिलाआें को वहां से हटाया नहीं जा सका। इसी बीच दो वकील कुछ कागजात लेकर पहुंचे और टीम से एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने कार्रवाई रोकने से मना कर दिया। कहा, जब तक अफसर आदेश नहीं करेंगे वह कार्रवाई नहीं रोकेंगे। महिला पुलिस के आने पर दोनों महिलाओं को वहां से हटाकर करीब एक घंटे बाद फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई और भवन को जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि शहीद उर्फ छोटे प्रधान और केसर जहां पत्नी अशफाक खां ने आला हजरत कॉलोनी गांव ठिरिया निजावत खां नरियावल में दो सौ वर्गमीटर में तीन मंजिला भवन बिना मानचित्र पास कराए बना लिया था। उन्हें नोटिस भी दिया गया, उसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लिहाजा बृहस्पतिवार को टीम भेजकर भवन ध्वस्त करा या दिया गया। कार्रवाई के दौरान बीडीए के सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता मोहम्मद बाकर, सुनील गुप्ता, अजय शर्मा, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
अधिकारियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही महिला
महिला कार्रवाई रोकने के लिए अधिकारियों के पैर पकड़कर काफी देर तक गिड़गिड़ाती रही, लेकिन सभी ने उच्चाधिकारियों का आदेश होने की बात कहकर उसकी एक न सुनी। काफी देर तक मनुहार करने के बाद भी जब टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी तो महिला निराश होकर सड़क पर लेट गई।
अचानक गिरा भवन, बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर
मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान एक तरफ की दीवार गिराई जा चुकी थी लेकिन हाल में अंदर 12-12 इंच के तीन बड़े पिलर दिखाई दे रहे थे। मौके पर मौजूद अफसरों को उम्मीद थी कि जब तक पिलर नहीं गिरेंगे तब तक भवन नहीं ढहेगा। ऐसे में भवन के आसपास की गलियों से गुजरने वाले लोगों को अफसर बार-बार आगाह कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियां टूूटते ही पूरा तीन मंजिला भवन ढह गया। मुश्किल से तीन सेकंड में इंस्पेक्टर राजीव सिंह गली से हटकर 10 फुट आगे दौड़ पाए थे तभी पूरा भवन गिर गया। जेसीबी चालक को भी अंदाजा नहीं था। वह अंदर घुसकर तोड़ रहा था। अचानक भवन गिरने से जेसीबी का ऑयल पाइप फट गया और जेसीबी का आगे का हिस्सा मलबे में दब गया।

अब तक 20 तस्करों के ढहाए जा चुके हैं भवन
बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक करीब 20 तस्करों के अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें दो व्यावसायिक भवन, दो आवासीय भवन, दस बीघा जमीन पर बाउंड्रीवाल और कमरे, रामपुर रोड पर सात व्यावसायिक दुकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बीडीए वीसी ने कहा कि अनाधिकृत रूप से बने भवनों के खिलाफ बीडीए की कार्रवाई जारी रहेगी। अनाधिकृत निर्माणों को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्तीकरण अभियान में शामिल कर कार्रवाई होगी।

स्मैक तस्कर का घर तोड़ती बीडीए की टीम।

स्मैक तस्कर का घर तोड़ती बीडीए की टीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed