{"_id":"61df10c1d0db1d252f10ab0b","slug":"smack-smuggler-rifaqat-property-worth-10-crores-will-be-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: स्मैक तस्कर रिफाकत की 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, बारादरी पुलिस ने भेजा जेल, कई मकान और जमीन आई साम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: स्मैक तस्कर रिफाकत की 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, बारादरी पुलिस ने भेजा जेल, कई मकान और जमीन आई साम
Wed, 12 Jan 2022 11:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:02 PM IST
सार
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसार में रहने वाला रिफाकत पहले जरी का काम करता था। बाद में वह अपने चाचा नन्हे लंगड़ा के साथ मिलकर स्मैक की तस्करी करने लगा। मुंबई में जरी के काम की आड़ में वह यहां से मुंबई, दिल्ली और उत्तराखंड तक स्मैक की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
रिफाकत गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर रिफाकत की करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। पिछले दिनों बारादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसार में रहने वाला रिफाकत पहले जरी का काम करता था। बाद में वह अपने चाचा नन्हे लंगड़ा के साथ मिलकर स्मैक की तस्करी करने लगा। मुंबई में जरी के काम की आड़ में वह यहां से मुंबई, दिल्ली और उत्तराखंड तक स्मैक की तस्करी करने लगा। पिछले दिनों बारादरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस और बीडीए की टीम उसके मार्केट को बुलडोजर से जमींदोज कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि स्मैक तस्करी की कमाई से उसने करीब दस करोड़ की संपत्ति बनाई है। इसमें कस्बे में चार-पांच मकान, मार्केट और कृषि भूमि है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि रिफाकत की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन