{"_id":"60d625118ebc3e2db0376a8c","slug":"sluggish-wind-speed-is-hindering-the-rain-bareilly-news-bly4509624187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा की सुस्त रफ्तार बन रही बारिश में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा की सुस्त रफ्तार बन रही बारिश में बाधा
विज्ञापन
धूप से खुद को बचाती हुई महिला
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञ के मुताबिक निमभन वायुदाब के बिना बारिश की उम्मीद कम
विज्ञापन
बरेली। जिले में अच्छी बारिश के आसार पर हवा की सुस्त रफ्तार पानी फेर रही है। विशेषज्ञ के मुताबिक पहाड़ों की हवा का मैदान में तेजी से प्रवेश हुए बगैर बारिश के लिए अनुकूल माहौल बनना मुश्किल है। हालांकि, करीब चार दिन बाद निमभन वायुदाब क्षेत्र बनने के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ों की हवा अपने साथ बादलों को लेकर प्रवेश करेगी। शहर में अभी उच्च वायुदाब होने से पहाड़ों की हवाओं का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। निमभन वायुदाब का क्षेत्र बनने में चार-पांच दिन का वक्त लग सकता है। तब तक हल्के छाए बादलों से छिटपुट वर्षा की उम्मीद है। अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। उन्होंने अनुकूल माहौल बनने पर चार दिन बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 84 फीसदी रही।