फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sleep disrupted after accident; Skywalk to be re-tendered.

Bareilly News: हादसे के बाद टूटी नींद, स्काई वॉक का होगा दोबारा टेंडर

Thu, 02 Jul 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sleep disrupted after accident; Skywalk to be re-tendered.
बरेली। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 13 करोड़ की लागत से तीन साल पहले बनकर तैयार हुआ स्काई वॉक महज शोपीस बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक एक दिन पहले इससे गिरकर युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद चौतरफा घिरे और फजीहत झेल रहे नगर निगम ने अब स्काई वॉक की टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले भी इसके संचालन की कवायद हुई थी। उस दौरान आनंदी इंटरप्राइजेज, अर्पित इंटरप्राइजेज और लॉजिस्टिक इंटरप्राइजेज ने इसके संचालन और रखरखाव में रुचि दिखाई थी। लंबी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आनंदी इंटरप्राइजेज को 15 साल के लिए स्काई वॉक के संचालन की कमान सौंपी भी गई थी, लेकिन उसने खुद ही पांव पीछे खींच लिया। नगर निगम ने कंपनी को कई बार नोटिस भी भेजे और खुद संचालन करने का दावा भी किया, लेकिन सारी कवायद धरी रह गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। सपा नेता मयंक शुक्ला इस मुद्दे को लेकर नगर निगम पर हमलावर है। उनका कहना है कि यह जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। इन हमलों से निगम बैकफुट पर है। युवक की मौत ने अधिकारियों को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि स्काई वॉक के लिए नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed