फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Siyaram ocean adamant for tickets , camping in Lucknow

सियाराम सागर टिकट के लिए अड़े, लखनऊ में डेरा

Wed, 16 Dec 2015 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 16 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Siyaram ocean adamant for tickets , camping in Lucknow
बरेली। कल तक खुद को समाजवादी पार्टी का वफादार बता रहे फरीदपुर विधायक सियाराम सागर ने आज मन की बात कह दी। बोले- पार्टी के आंदोलनों में लाठी डंडे हमने खाए और टिकट किसी और को मिले तो दिल दुखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह के पिता एडीएम रामेश्वर दयाल रहने के दौरान बसपा के खास रहे हैं। सपा में उनका कोई योगदान नहीं है और संजय छह महीने पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट संजय सिंह को मिलने के बाद लखनऊ में डेरा डाले फरीदपुर विधायक डॉ. सियाराम सागर ने मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। पुत्रवधु कल्पना सागर के लिए टिकट देने को कहा लेकिन सूत्रों ने बताया कि संसद सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे सपा मुखिया ने उन्हें लौटकर आने के बाद बात करने को कहा है। फरीदपुर विधायक ने बताया कि वह लखनऊ से अब तक आएंगे जब नेताजी से बात हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नेताजी से पुराने संबंध हैं और उनके प्रति हमने सदैव वफादारी निभाई है। सपा के लिए लाठी डंडे खाए हैं इसलिए टिकट पर हक हमारा बनता है। बोले- हमें टिकट का आश्वासन मिला था इसलिए बहू को चुनाव लड़वाया और वैसे भी जिला पंचायत के पर्याप्त सदस्य हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नेताजी उनकी बात सुनेंगे। सकारात्मक संकेत मिले हैं इसलिए टिकट में फेरबदल की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


संजय ने कल बुलाई पार्टी
सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी संजय सिंह ने अपने पक्ष के जिला पंचायत सदस्यों और सपा के सारे पदाधिकारियों के लिए बृहस्पतिवार 17 दिसंबर को पार्टी बुलाई है। संजय ने बताया कि यह पार्टी सबसे आशीर्वाद हासिल करने के लिए बुलाई गई है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी कहां होगी। उन्होंने दावा किया कि फरीदपुर विधायक सियाराम सागर उनके साथ ही हैं। बसपा के खास होने के सागर के आरोप पर बोले- कभी बसपा में नहीं रहा। आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed