फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sixty thousand rupees snatched and fed poison then left in the forest

साठ हजार रुपये छीनकर जहर खिलाया फिर जंगल में छोड़ा

Mon, 15 Jun 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sixty thousand rupees snatched and fed poison then left in the forest
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सिरौली। बराथान के एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता को बुलाकर बसरेर गांव के परिचित युवक और उसकी मां ने जहर दे दिया। मदद के लिए लेकर गए साठ हजार रुपये भी छीन लिये और रामपुर जिले के जंगल में छोड़ दिया। पिता किसी तरह गंभीर हालत में बहनोई के घर पहुंचे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव बराथानपुर के सत्यभान के मुताबिक, उसके पिता महेंद्र पाल के पास बरसेर के एक परिचित का फोन आया था। उसने पिता से कहा कि उनकी बहन की तबियत खराब है। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। वह साठ हजार रुपये लेकर पहुंच गए तो फोन करने वाले युवक और उसकी मां ने पिता को एक ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर दिया और रुपये छीन लिए। शाम को जहर देकर जनपद रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर के पास जंगल में छोड़ आए। वहां से वह किसी तरह अहमदनगर गांव में बहनोई लोचन सिंह के घर पहुंचे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और पिता को रात करीब आठ बजे बिसौली में एक निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जेब से मिले पर्चे में बयां की पूरी वारदात
मृतक महेंद्र पाल की जेब से एक पर्चा भी बरामद हुए, जिसमें उन्होंने पूरा घटनाक्रम बयां किया है किस तरह रुपये छीनने के बाद उन्हें जहर देकर जंगल में छोड़ दिया। पुलिस पर्चे की जांच कर रही है। वहीं रुपयों के लेनदेन को लेकर घर में भी कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed