फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six-year-old girl murdered after sexual assault in Pilibhit Disclosed in post mortem report

यूपी: दरिंदगी के बाद मुंह में पुआल ठूंसकर बच्ची को मार डाला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 08 Nov 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Nov 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl murdered after sexual assault in Pilibhit Disclosed in post mortem report
पीलीभीत में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के माधोटांडा इलाके में अखंड पाठ से लापता हुई छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद मुंह में पुआल ठूंसकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के एक किसान ने गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार सुबह 11 बजे अखंड पाठ कराया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने पर एक व्यक्ति जनरेटर चलाने गया था। उसकी बच्ची भी पिता के पीछे-पीछे गई और फिर लापता हो गई। 
विज्ञापन


इस पर माधोटांडा पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरे दिन तड़के बच्ची का शव गोमती उद्गाम स्थल से 500 मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत में निर्वस्त्र पड़ा मिला। उसके मुंह में पुआल ठूंसी थी। सूचना पर एसपी जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। वहीं, पड़ोस के खेत से अर्धनग्न हालत में मिले एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वहीं, एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।   

कई बार पुलिस को झेलना पड़ा विरोध

मासूम की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों में गम और गुस्सा था। पुलिस को भी कई बार विरोध का सामना करना पड़ा। इससे पहले मासूम का शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए पुलिस ने वाहन में रखवाया तो भीड़ ने उसे उठाकर वापस उतार लिया था। एसपी जयप्रकाश के सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका।

..तो हत्या कहीं और की, फिर खेत में फेंका शव
बच्ची का शव जिस गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उस खेत को शुक्रवार को ही परिवार वाले और ग्रामीण देख चुके थे। मगर उस वक्त बच्ची का वहां पर कोई पता नहीं लग सका था। दूसरे दिन शनिवार सुबह शव खेत में पड़ा मिल गया। शव खेत के भीतर जहां पड़ा था, वहां की हालत देखकर भी घटना यहां होने की बात प्रतीत नहीं हो रही थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि घटना कहीं और अंजाम दी गई। बाद में शव यहां लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed