फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six sub-centres remained closed overnight, CBganj-Harungala power station was cordoned off

Bareilly News: रात भर बंद रहे छह उपकेंद्र, सीबीगंज-हरूनगला बिजलीघर का घेराव

Fri, 23 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Six sub-centres remained closed overnight, CBganj-Harungala power station was cordoned off
बरेली। आंधी-बारिश की वजह से बुधवार रात ठप हुई शहर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात तक सामान्य नहीं हो सकी। बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक कुल छह उपकेंद्र ठप रहे। बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक आपूर्ति सुचारू न होने पर सीबीगंज व हरुनगला में उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन

बुधवार रात आंधी और बारिश के दौरान 33 व 11 केवी लाइनें ब्रेक डाउन होने से सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सुभाषनगर, शाहदाना, हरुनगला, सनसिटी, दुर्गा नगर, जगतपुर, डीडीपुरम, सीबीगंज, महानगर, मिशन कंपाउंड, कैंट, मढ़ीनाथ उपकेंद्र ठप हो गए थे। शाहदाना उपकेंद्र से रात दो बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड, सीबीगंज, हरुनगला, जगतपुर, सिविल लाइंस द्वितीय और कैंट उपकेंद्र के कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही। किला और कुतुबखाना उपकेंद्रों के इलाके भी प्रभावित रहे। सबसे ज्यादा समस्या मिशन कंपाउंड के किला फीडर पर रही। संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर होने और नियमित कर्मचारियों के काम पर न पहुंचने के कारण आपूर्ति सामान्य करने में 20 घंटे से ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार रात नौ बजे के बाद सीबीगंज उपकेंद्र घेर लिया। उपभोक्ताओं का गुस्सा देखकर कर्मचारी यहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। हरुनगला उपकेंद्र पर भी हंगामा हुआ।
दुर्गानगर उपकेंद्र पर एक टीजीटू और एक एसएसओ के अलावा रात भर कोई कर्मचारी नहीं रहा। उपकेंद्र का शहीद भगत सिंह फीडर पिन इंसूलेटर न होने के कारण रात भर बंद रहा। महानगर फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद सामान्य हो सकी।
शाहदाना और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के 11 केवी के सभी फीडरों पर आपूर्ति सुबह 11 बजे के बाद सामान्य हो सकी। कुतुबखाना के बीबी मस्जिद फीडर पर दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद


---------
संविदाकर्मी हड़ताल पर, सरकारी सो रहे हैं



हेल्प डेस्क पर आपूर्ति सुचारू न होने की वजह जानने के लिए कॉल करने पर कह दिया गया कि संविदा वाले कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकारी कर्मचारी सो रहे हैं। बिजली कल सुबह ही आएगी।



600 करोड़ से कराए गए सुधारात्मक काम, इसके बाद भी कटौती

शहरवासियों को गर्मियों के सीजन में बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए शहर में 600 करोड़ रुपये से लाइनों को बदलने, उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने समेत तमाम काम कराए गए। यह काम नवंबर से मार्च तक होने थे, लेकिन अप्रैल अंत में पूरे हो सके। 600 करोड़ के अलावा 57 करोड़ से अन्य काम भी कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी गर्मियों के सीजन में शहर के लोगों को अंधाधुंध कटौती का सामना करना पड़ रहा है।




------
आला हजरत फीडर रात भर रहा ठप
ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण शहर के आला हजरत फीडर पर आपूर्ति रात भर ठप रही। सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र के सिटी फीडर पर भी ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण उपभोक्ताओं ने पूरी रात बिजली कटौती का सामना किया। रामगंगा नगर, टीपीनगर, आशुतोष सिटी फीडरों की आपूर्ति भी कई घंटे ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed