{"_id":"680802f2da556d6e7601f932","slug":"six-sub-centres-of-nawabganj-are-down-crisis-will-continue-till-27th-bareilly-news-c-4-lko1064-624307-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज के छह उपकेंद्र ठप, 27 तक रहेगा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज के छह उपकेंद्र ठप, 27 तक रहेगा संकट
Wed, 23 Apr 2025 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। 132/33 उपकेंद्र में लगे 40-40 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर फुंकने से इस उपकेंद्र से पोषित छह बिजलीघरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई। लखनऊ से 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर 27 अप्रैल तक आने की उम्मीद है। इसके बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल सिंह के मुताबिक, नवाबगंज और हाफिजगंज के 132/33 उपकेंद्र से छह बिजलीघर पोषित होते हैं। इनमें नवाबगंज (अर्बन), नवाबगंज ग्रामीण, हाफिजगंज, क्योलड़िया, रिठौरा और चनुआ उपकेंद्र शामिल हैं। यहां 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं।
नौ अप्रैल को 40 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 40 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से सभी छह उपकेंद्रों को रोस्टिंग से आपूर्ति दी जा रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे दूसरा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इसके बाद छह उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
अब कोई वैकल्पिक स्रोत भी आपूर्ति के लिए नहीं बचा है। ऐसे में लखनऊ से ट्रांसफार्मर के आने का इंतजार किया जा रहा है। 27 अप्रैल तक इसके आने की उम्मीद है। इसके बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। संवाद