फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six school children injured as tempo overturns in CBganj Bareilly

Bareilly News: सीबीगंज में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक समेत पांच स्कूली बच्चे घायल

Fri, 31 Jan 2025 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 02:56 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में बुधवार सुबह टेंपो पलटने से हादसा हो गया। टेंपो में सवार पांच स्कूली बच्चे और चालक घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने टेंपो को सीधा करके बच्चों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Six school children injured as tempo overturns in CBganj Bareilly
क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में ऑटो हाईवे पर मोड़ते समय असंतुलित होकर सड़क पर पलटते हुए कार से टकरा गया। ऑटो में बैठे पांच बच्चे और चालक घायल हो गया। एक गंभी घायल बच्चे को महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अन्य बच्चों को उनके घर भेज दिया।

विज्ञापन


सीबीगंज की कैंफर स्टेट स्थित निजी स्कूल से बच्चों को लेकर ऑटो चालक उनके घर छोड़ने जा रहा था। ऑटो को चालक नासिर (24) निवासी सर्वोदय नगर सीबीगंज चला रहा था। ऑटो में पांच बच्चे बैठे हुए थे। ऑटो जैसे ही सनौआ मोड़ पर बरेली दिल्ली हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान चालक ने ऑटो को तेज रफ्तार से मोड़ दिया दिया, जिससे ऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलटते हुए किला की तरफ से आ रही कार से जा टकराया।
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब पौने बारह बजे सनौआ मोड़ पर हुई। हादसे में ऑटो में आगे बैठा छात्र आकिब (13) पुत्र शमी रजा निवासी रजा कॉलोनी थाना किला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य बच्चे मामूली घायल हुए, जिन्हें उनके घर भेज दिया गया। ऑटो चालक भी घायल हो गया है। उसे सीबीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के पास नहीं है अपना कोई स्कूली वाहन
कॉम्पिटेंट स्कूल के पास अपना कोई भी स्कूली वाहन नहीं है। बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल कर ऑटो में बैठकर स्कूल पढ़ने आते है। एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह की एक घटना हुई थी। अटरिया गांव के पास हुई थी उस दौरान आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ऑटो को  कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed