फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six relationships decided in the introduction conference of Kayastha societySix relationships decided in the introduction conference of Kayastha society

Bareilly News: कायस्थ समाज के परिचय सम्मेलन में तय हुए छह रिश्ते

Mon, 22 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Six relationships decided in the introduction conference of Kayastha societySix relationships decided in the introduction conference of Kayastha society
बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में किया गया। सम्मेलन में छह रिश्ते तय हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले सत्र में हुए चित्रांश समागम में लोगों ने अपने वक्तव्य कहे। दूसरे सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तीसरे सत्र में युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। लकी ड्राॅ का भी आयोजन हुआ। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि संस्था की ओर से कायस्थ समाज के हित के लिए हमेशा काम किया जाता रहा है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बांग्लादेश की घटना से सबक लेते हुए एकजुट रहने के लिए कहा। श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के संचालक स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि बरेली महादेव की नगरी है, यहां सभी की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सम्मेलन में बरेली के साथ यूपी के अन्य जिलों व दूसरे प्रदेशों से 550 लोगों के बायोडाटा आए। अनूप कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, रवि जौहरी, पंकज सक्सेना, संदीप सक्सेना, दीपक सक्सेना, कमल भारती, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed