{"_id":"635fb9c09c372872d11a3281","slug":"six-people-convicted-in-bareillys-shehnai-barat-ghar-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: शहनाई बरात घर हत्याकांड में छह लोग दोषी करार, सफाई कर्मी की गोली लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: शहनाई बरात घर हत्याकांड में छह लोग दोषी करार, सफाई कर्मी की गोली लगने से हुई थी मौत
Mon, 31 Oct 2022 05:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 31 Oct 2022 05:34 PM IST
सार
किला थाने के रहने वाले सफाई कर्मी राजीव उर्फ राजू की 22 अप्रैल 16 को सिविल लाइंस स्थित शहनाई बारात घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
छह साल पहले शहनाई बरातघर में हुए हत्याकांड में कोर्ट ने तीन लोगों को दोषी करार दिया। इन लोगों की सजा पर तीन नवंबर को फैसला सुनाया जाएगा। मामला एडीजे श्री कृष्ण चंद्र की कोर्ट का है।
विज्ञापन
किला थाने के रहने वाले सफाई कर्मी राजीव उर्फ राजू की 22 अप्रैल 16 को सिविल लाइंस स्थित शहनाई बारात घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई थी, जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई राजकिरन ने लिखाई थी। घटना के पीछे निगम की नौकरी का विवाद बताया जाता है। रिपोर्ट में छह लोग संजीव, रंजीत, हरीओम, मनोज कपिल व अंशु आर्य को नामजद किया गया। इस मामले कुल बारह गवाह पेश किए गए कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को हत्या व हत्या के प्रयास का दोषी करार दिया। एडीजे श्रीकृष्ण चंद्र मामले में अब तीन नवंबर को फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन