फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six passengers caught without ticket in the bus coming from Badaun to Bareilly Depot

Bareilly News: बदायूं से आ रही बरेली डिपो की बस में बेटिकट छह यात्री पकड़े

Sun, 16 Jul 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Six passengers caught without ticket in the bus coming from Badaun to Bareilly Depot
बरेली। रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा कराकर निगम को चूना लगाने का सिलसिला जारी है। आरएम और एआरएम स्क्वाॅड के स्तर से ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही। मुख्यालय स्क्वाॅड के स्तर से ही ज्यादातर मामले पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 25 डीटी 5780 शनिवार शाम बदायूं से बरेली आ रही थी। बस पर परिचालक विकास सिंह और चालक सर्वेश थे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ट होने के कारण यह बस वाया आंवला होते हुए बरेली आ रही थी। मुख्यालय स्क्वाॅड के टीएस कपिल वार्ष्णेय ने एटीआई कमलेश वन और रविंद्र कुमार के साथ बस को आंवला के पास रोककर चेक किया। बस में कुल 47 यात्री थे। इनमें छह के टिकट नहीं बनाए गए थे। मुख्यालय स्क्वाॅड ने आरएम को रिपोर्ट भेज दी है। जांच के बाद चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed