फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six pairs of special trains will run today for the Civil Services Examination

सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज चलेंगी छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 03 Oct 2020 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of special trains will run today for the Civil Services Examination
भारतीय रेल - फोटो : amar ujala

सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2020 के लिए मुरादाबाद रेल मंडल शनिवार को छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। तीन अक्तूबर को परीक्षा स्पेशल ट्रेनें बरेली, अलीगढ़, देहरादून, लखनऊ और गाजियाबाद के लिए रवाना की जाएंगी। यहां बता दें कि परीक्षा चार अक्तूबर को है। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी इन्हीं ट्रेनों से वापसी भी कर सकेंगे।

विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक, सभी छह जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए किया जा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए अभ्यर्थियों को साधारण यूटीएस टिकट ही लेना होगा। उनसे स्लीपर का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी किसी भी कोच में बैठ सकेंगे। इन ट्रेनों का ठहराव सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को जंक्शन से परीक्षा स्पेशल (04304) लखनऊ के लिए रात 11 बजे चलेगी, जो सुबह 4.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसकी वापसी (04303) चार अक्तूबर को शाम सात बजे होगी। जंक्शन से गाजियाबाद (04301) के लिए ट्रेन तीन अक्तूबर को रात 11 बजे चलकर सुबह 3.30 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। वापसी (04302) चार अक्तूबर को शाम सात बजे होगी। बालामऊ (04305) से तीन अक्तूबर को रात 10.50 बजे चलकर सुबह 2.40 बजे परीक्षा स्पेशल बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से इस ट्रेन की वापसी (04306) चार अक्तूबर को शाम सात बजे होगी। देहरादून (04308) से तीन अक्तूबर को रात 9.20 बजे चलकर ट्रेन सुबह 3.40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसकी वापसी (04307) चार अक्तूबर को शाम 7.30 बजे होगी। मुरादाबाद (04309) से तीन अक्तूबर को रात 11 बजे देहरादून के लिए ट्रेन रवाना होगी। वहां से इसकी वापसी (04310) चार अक्तूबर को शाम छह बजे होगी। मुरादाबाद (04312) से ही अलीगढ़ के लिए तीन अक्तूबर को रात 11 बजे ट्रेन रवाना होगी, इसकी वापसी (04311) चार अक्तूबर को शाम सात बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed