फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six more deaths, including four elders, 12 cases of black fungus were also found.

चार बुजुर्गों समेत छह और की मौत, ब्लैक फंगस के भी 12 केस मिले

Fri, 28 May 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Six more deaths, including four elders, 12 cases of black fungus were also found.
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
बरेली। कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा जिले में ब्लैक फंगस के भी 12 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना के केस तो कम हो रहे हैं लेकिन मौतों की रफ्तार नहीं थम रही है। बृहस्पतिवार को छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें चार बुजुर्ग शामिल है। उधर, पोस्ट कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें छह बरेली के हैं जो कर्मचारी नगर, भमोरा, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, सीबीगंज पिंक सिटी, स्वालेनगर के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो-दो मरीज पीलीभीत, उत्तराखंड और लखनऊ के हैं। पीलीभीत के एक मरीज की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में बरेली समेत दूसरे जिलों के 43 लोग ब्लैक फंगस पीड़ित मिले हैं। बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती पीलीभीत के रहने वाले मरीज की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय ने इसकी पीलीभीत स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जिले में 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed