Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six more Bangladeshi women identified, documents not found

Bareilly News: छह और बांग्लादेशी महिलाएं चिह्नित, नहीं मिले दस्तावेज

Mon, 25 Aug 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six more Bangladeshi women identified, documents not found
बरेली। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा तो पुलिस की ओर से जिले में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में ही जिले में रह रहे बांग्लादेशियों की तस्वीर साफ हो गई थी। मुनारा और उसकी दो बहनों का इनपुट भी मिल गया था। इनके अलावा छह और बांग्लादेशी महिलाओं को चिह्नित कर एसएसपी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

इसी अभियान के दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को मुनारा बी के बारे में जानकारी मिली थी। हालांकि, मुनारा ने खुद को भारतीय साबित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज बनवा रखे थे तो उस पर आसानी से कार्रवाई संभव नहीं थी। पुलिस गोपनीय तरीके से उसकी नागरिकता के बारे में पड़ताल कर रही थी। अब उसकी दो और बहनों की नागरिकता अवैध पाई गई है और दो भाई भी संदेह के घेरे में हैं। साथ ही, छह और महिलाओं के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर उम्रदराज हैं और शादी करके बरसों से यहां रह रही हैं। इनके पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं है और ये विदेश भी नहीं गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
पिछले दिनों पुलिस ने सीबीगंज, अलीगंज, इज्जतनगर और भोजीपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट पकड़े थे। रैकेट में शामिल लोग मोटी रकम लेकर फर्जी आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र बनाते थे। सीबीगंज में भाजपा नेता रैकेट को संचालित कर रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाकर अंदेशा जताया था कि इस तरह के गिरोह संदिग्धों को देश की फर्जी नागरिकता के लिए पहचान लायक प्रमाणपत्र दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि जिले के कुछ हिस्सों में यह खेल अब भी जारी है। ऐसे में आशंका है कि अन्य घुसपैठियों ने भी अपनी पहचान बदली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुनारा और उसकी बहनों पर कार्रवाई जाली दस्तावेज बनाने के मामले में हुई है। पुलिस के अभियान के दौरान कुछ और महिलाओं की बांग्लादेशी पहचान के साक्ष्य मिले है, हालांकि उन्होंने फर्जी तरीके से भारतीय पहचान नहीं ओढ़ी है। मुख्यालय को सूचित किया गया है। फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वालों पर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसमें दस्तावेज लेने वालों की भी जांच की जा रही है। आम नागरिक भी ऐसे संदिग्धों के बारे में सूचना दे सकते हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed