{"_id":"6a0af63f50697873f600e457","slug":"six-month-old-child-dies-tragically-after-e-rickshaw-overturns-in-bareilly-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से छह माह के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, मां और नानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से छह माह के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, मां और नानी घायल
Mon, 18 May 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 04:54 PM IST
सार
बरेली के शेरगढ़ कस्बा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर रम्पुरा पुल के पास एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में छह माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसकी मां और नानी घायल हो गईं।
विज्ञापन
अस्पताल में पीड़ित परिवार की महिलाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के शेरगढ़ कस्बा में ई-रिक्शा पलट जाने से छह माह के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बच्चे की मां और नानी भी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह घटना शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर रम्पुरा पुल के पास हुई। शरीफनगर निवासी इमरता देवी अपने छह माह के बेटे कुश के साथ दवा लेने मिलक, रामपुर जा रही थीं। उनके साथ उनकी मां कोकिला देवी और दो बेटियां आरोही (चार वर्ष) व अभीरा (दो वर्ष) भी थीं। सभी शेरगढ़ से शाही के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। रम्पुरा पुल के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
मासूम के सिर में लगी थी चोट
ई-रिक्शा पलटने से इमरता देवी की गोद में बैठा कुश नीचे गिर गया और रिक्शा की छत उसके सिर में लग गई, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। हादसे में इमरता देवी के पैर में चोट आई, जबकि उनकी मां कोकिला देवी को भी मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मासूम के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक कुश अपने माता-पिता सुनील कुमार और इमरता देवी का इकलौता पुत्र था। दंपती की दो बेटियां आरोही और अभीरा भी हैं। सुनील कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि इमरता देवी सुबह ही अपनी ससुराल शरीफनगर से मायके डूंगरपुर आई थीं और मां के साथ दवा लेने निकली थीं। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल में उमड़ी भीड़
हादसे के बाद इमरता देवी बेसुध हो गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के पहुंचने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।