फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six members elected unopposed in the Bareilly Municipal Corporation Executive elections

Bareilly News: नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा, सपा को मिला एक पद

Sat, 06 Jul 2024 07:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 07:51 PM IST
सार

बरेली में शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के पांच सदस्य और एक सपा के सदस्य को निर्विरोध चुन लिया गया। 

विज्ञापन
Six members elected unopposed in the Bareilly Municipal Corporation Executive elections
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। शनिवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें पांच पार्षद भाजपा के हैं। सपा का एक ही पार्षद कार्यकारिणी में शामिल हो सका। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद हो गए हैं। सपा के सिर्फ दो पार्षद ही कार्यकारिणी में हैं।

विज्ञापन


महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्यों में से छह को बाहर करने के लिए पर्चियां निकाली गईं। मीरा देवी, निधि सक्सेना, रामपाल गंगवार, सीता पटेल, अलीम खां और आरेंद्र अरोरा के नाम की पर्चियां निकलीं। ये पार्षद कार्यकारिणी से बाहर हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के नरेंद्र सिंह, संतोष कश्यप, रितिका किशोर, हरिशंकर लोधी, अंजुल गंगवार समेत सपा के ओमान खान ने नामांकन किया। सभी निर्विरोध चुन लिए गए। इस दौरान मौजूद उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पार्षद का पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत
नगर निगम की कार्यकारिणी में वार्ड 74 से सपा पार्षद सलीम पटवारी अपने स्थान पर बने रहेंगे। वहीं, सपा के मौलानगर के पार्षद ओमान रजा ने भी इस बार कार्यकारिणी में अपनी जगह बना ली है। चुनाव के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, राजेश मौर्या, नाजिम कुरैशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

निर्दलीय पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को किया कमजोर : गौरव 
सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचाने के लिए निर्दलीय पार्षदों को चुनाव लड़ने से रोक दिया। इस तरह भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। सपा के सहयोग से निर्दलीय पार्षद आसानी से चुनाव जीत जाते, लेकिन महापौर के दबाव में वे आगे नहीं बढ़े। सपा पार्षद दल के नेता ने कार्यकारिणी चुनाव से पहले सदन में भी यह बात उठाई थी। 

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुनाव ऐतिहासिक है। सभी मिलकर शहर का विकास कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed