{"_id":"612d2cb48ebc3ec36e6e0f37","slug":"six-hours-jam-due-to-truck-failure-on-fatehganj-east-flyover-bareilly-news-bly4579729111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर पर ट्रक खराब होने से छह घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर पर ट्रक खराब होने से छह घंटे जाम
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी में लगा वाहनों का जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर दो बजे लगा जाम रात आठ बजे के बाद खुल पाया
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर फतेहगंजपूर्वी फ्लाईओवर पर कानपुर से बिलासपुर जा रहा ट्रक सोमवार दोपहर करीब दो बजे खराब होने से जाम लग गया।
हाईवे की एक लेन बंद होने और हुलासनगरा क्रॉसिंग बार बार ट्रेनों को गुजारने के लिए बंद किए जाने से जाम दूसरी तरफ मीरानपुर कटरा तक पहुंच गया। रात आठ बजे के बाद ट्रक को मरम्मत करके हाईवे से हटाया गया, तब दोनों लेन से वाहन गुजरने शुरू हुए लेकिन देर रात तक हालात सामान्य नहीं हो पाए और हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे कानपुर से खाली बोतल भरकर एक ट्रक बिलासपुर जा रहा। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही ट्रक खराब हो गया। ड्राइवर ने ट्रक स्टार्ट करने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद मैकेनिक को बुलाया गया। शाम करीब छह बजे मैकेनिक मौके पर पहुंचा और ट्रक की मरम्मत का काम शुरू किया। रात आठ बजे मरम्मत के बाद ट्रक हाईवे से हट पाया। इस दौरान करीब छह घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।