फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six colleges will be evaluated on UGC standards for AEDP course.

Bareilly News: एईडीपी कोर्स के लिए यूजीसी के मानकों पर परखे जाएंगे छह महाविद्यालय

Wed, 25 Feb 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Six colleges will be evaluated on UGC standards for AEDP course.
बरेली। सेंटर फॉर रिसर्च स्कीम्स इन परफॉर्मेंस (क्रिस्प) के तहत अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) कोर्स का संचालन नैक मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में संचालित होना है। इसके लिए स्टेट को-आर्डिनेटर क्रिस्प की ओर से निहारिका सिंह को शैक्षणिक सलाहकार नियुक्त किया गया है, जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध छह महाविद्यालयों को दो दिनों तक यूजीसी के मानकों पर परखेंगी। बुधवार को वह बरेली कॉलेज समेत तीन महाविद्यालयों का दौरा करेंगी।
विज्ञापन

यदि मानक के अनुरूप ये संस्थान पाए जाते हैं तो इनमें एईडीपी कोर्स अगले सत्र से संचालित हो सकेंगे। शैक्षणिक सलाहकार बुधवार को निरीक्षण के लिए सबसे पहले बरेली कॉलेज का पहुंचेगी। इसके बाद रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को अगले दिन कन्या महाविद्यालय भूड़, ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस और खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण में देखा जाएगा कि इन महाविद्यालयों में एईडीपी कोर्स का संचालन हो सकेगा या नहीं।
विज्ञापन

-------------------



पांच एईडीपी कोर्स होने हैं संचालित
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में पांच एईडीपी कोर्स महाविद्यालयों में संचालित होने हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध नैक व नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग वाले महाविद्यालयों में यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार ये कोर्स अगले सत्र से संचालित होने हैं। इसमें बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं व बीमा), बीकॉम (रीटेल, ऑपरेशन मैनेजमेंट), बीकॉम (लॉजिस्टिक्स), बीएससी (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशन), बीबीए (इन रिटेल ऑपरेशन्स) कोर्स का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

क्या है एईडीपी कोर्स
ये कोर्स तीन या चार साल के पूर्णकालिक डिग्री कोर्स हैं, जो विद्यार्थी को जॉब ट्रेनिंग दो या चार सेमेस्टर की दी जाती है। इससे विद्यार्थियों रोजगार के लिए स्वयं तैयार हो सकेंगे।



ये महाविद्यालय हैं नैक मान्यता प्राप्त
बरेली कॉलेज, रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, कन्या महाविद्यालय भूड, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दमयंती राज आनंद राजकीय कॉलेज बिसौली बदायूं, महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज बिसौली, राजकीय महाविद्यालय बदायूं, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय बदायूं, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं, राजकीय महाविद्यालय पीलीभीत, राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय पीलीभीत, गांधी फैज ए आम पीजी कॉलेज शाहजहांपुर, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर, ज्योति कॉलेज, संघटक कॉलेज (नवाबगंज, बहेड़ी, बदायूं, पीलीभीत), सरदार भगत सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय पुवायां शाहजहांपुर, ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय कटरा शाहजहांपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed