फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six animals rescued from the clutches of two smugglers, report

Bareilly News: दो तस्करों के चंगुल से छह पशुओं को छुड़ाया, रिपोर्ट

Thu, 31 Oct 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Six animals rescued from the clutches of two smugglers, report
हाफिजगंज। छह पशुओं को एक छोटा हाथी गाड़ी में क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को बाइपास पर चेकिंग चल रहा था। तभी पीलीभीत की ओर से एक छोटा हाथी आता दिखाई दिया। पुलिस से कुछ दूरी पर छोटा हाथी रोककर उसमें बैठे दो व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने छोटा हाथी के पास जाकर देखा तो उसमें छह पशु क्रूरता पूर्वक भरे गए थे, जो भूख प्यास से व्याकुल थे। तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं को सुरक्षा पूर्वक गाड़ी से बाहर निकाल कर ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी जादवपुर का था रहने वाला
थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर चालक व एक अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी का नंबर चेक किया गया तो यह गाड़ी नईम खा, जादवपुर, थाना दूधिया खुर्द, पीलीभीत के नाम थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed