{"_id":"114909fe4d88665adf3554b663ddaf80","slug":"sitting-in-the-board-examination-ill-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ाया सिटिंग प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ाया सिटिंग प्लान
बरेली
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान के मुताबिक परीक्षार्थी नहीं बैठाए जा रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक को आंवला क्षेत्र के दो केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सिटिंग प्लान की गड़बड़ी मिली। रामपुर बुजुर्ग के आदर्श इंटर कॉलेज और पटपटागंज के प्रताप किसान इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में हुई हिंदी प्रथम पेपर की परीक्षा में एक ही विद्यालय के परीक्षार्थियों को पास-पास बैठाया गया। इसको संदिग्ध स्थिति मानते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवप्रकाश द्विवेदी ने दोनों केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने डीआईओएस से भी व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। यह दोनों विद्यालय पिछले वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं में भी चर्चित रहे हैं।
जेडी ने सुबह की पाली में हुई इंटर अर्थशास्त्र प्रथम पेपर की परीक्षा का शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, गुरु नानक रिखी सिंह कन्या इंटर कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज और मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। बीएसए देवेंद्र ने सीबीगंज इंटर कॉलेज में सुबह की पाली की परीक्षा का निरीक्षण करके स्थिति देखी। उन्होंने केंद्र पर सिटिंग प्लान में गड़बड़ी की बात कही है। इंटरनल परीक्षकों की ड्यूटी लगाने पर भी सवाल उठाए। वहीं, कुछ परीक्षार्थियों ने एसएसवी इंटर कॉलेज के केंद्र पर साइंस वर्ग के परीक्षार्थियों को हिंदी के बजाय साहित्यिक हिंदी का प्रथम पेपर कराने की शिकायत की है।