फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sisters will not be able to tie Rakhi this time to brothers in jail

जेल में बंद भाइयों को इस बार राखी नहीं बांध सकेंगी बहनें

Tue, 28 Jul 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sisters will not be able to tie Rakhi this time to brothers in jail
demo photo - फोटो : demo photo

कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया फैसला, डाक से राखियां भेजने का आह्वान

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते रोजमर्रा की जिंदगी के साथ त्योहारों का भी रंग फीका पड़ गया है। शहर में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या आमजन के साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए भी चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में अब रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अधिकारियों ने जिला जेल में बंद कैदियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। जेल के बंदियों की बहनें इस बार उन्हें राखी नहीं बांध सकेंगी।

सिर्फ डाक या कर्मचारियों के जरिए ही अंदर राखी भेजी जा सकेगी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अधिकारियों ने शुरुआत में ही जेल में मुलाकात बंद करा दी थी। बंदी सिर्फ फोन से ही अपने परिवार से बात कर पा रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार के लिए भी परिवार के जेल पहुंचने पर पाबंदी लगा दी गई है। बंदियों को उनकी बहनें सिर्फ डाक या प्रत्यक्ष रूप से जेल के गेट पहुंचकर राखी भिजवा सकेंगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि एक अगस्त की शाम तक ही जेल में राखियां भेजी जा सकेंगी। मिठाई या कोई अन्य सामान जेल में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके बाद तीन अगस्त को त्योहार वाले दिन सभी लिफाफों को सैनिटाइज करके बंदियों को बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed