फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sisters can travel free in city buses with one co-passenger for three days

Bareilly News: सिटी बसों में भी एक सहयात्री के साथ तीन दिन बहनों को मुफ्त यात्रा

Fri, 08 Aug 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sisters can travel free in city buses with one co-passenger for three days
बरेली। रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में भी एक सह यात्री के साथ तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बहनें शुक्रवार सुबह छह बजे से रविवार रात 12 बजे तक रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज और सिटी बस सर्विसेज ने चालक-परिचालकों व वर्कशॉप कर्मचारियों की छुट्टी पर पहले ही रोक लगा दी है। रक्षाबंधन के दौरान परिवहन निगम लंबे रूटों पर बसों की संख्या घटाकर लोकल रूटों पर बढ़ाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज परिक्षेत्र के 83 रूटों पर पूरी क्षमता के साथ तीन दिन बसों का संचालन करेगा। सिटी बस सर्विसेज के तहत जिले के पांच रूटों पर संचालित हो रहीं ई-बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। कानपुर, लखनऊ रूटों पर यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed