फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sister killed, brother injured in truck collision

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

Tue, 11 Nov 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sister killed, brother injured in truck collision
फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी-शाही रोड पर अगरास मोड़ के आगे ट्रक की टक्कर से रविवार देर रात को बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई गंभीर घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।पुलिस के अनुसार रविवार देर रात थाना शाही के गांव दुनका निवासी सबीना (30) अपने भाई साजिद के साथ बाइक से गांव अगरास निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां से होकर अपने घर दुनका लौट रही थी। शाही रोड पर अगरास मोड़ से आगे नहर की पुलिया के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर पीछे बैठी सबीना का सिर पहिया की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक चालक साजिद भी घायल हो गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed