फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIR: Errors in details of 3.58 lakh voters... time given for correction

एसआईआर : 3.58 लाख वोटरों के विवरण में त्रुटियां... सुधार के लिए मिला समय

Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
SIR: Errors in details of 3.58 lakh voters... time given for correction
वर्ष 2003 की मतदाता सूची से 2.20 लाख वोटरों का नहीं मिला कोई लिंक, इनसे लिए जा रहे दस्तावेज
विज्ञापन


बरेली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अभी काफी काम अधूरा देखकर निर्वाचन आयोग ने दावा-आपत्ति लेने की तारीख बढ़ाकर छह मार्च कर दी है। अभी जिले में ही जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र भराए गए हैं, उनमें 3.58 लाख वोटरों का डाटा त्रुटिपूर्ण है। इसके अलावा नो-मैपिंग से जुड़े 42,711 लोगों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की तरफ से नोटिस दिया जाना बाकी है। वैसे जिले में नो-मैपिंग के 2.20 लाख मतदाता मिले हैं। इनका या इनके परिजनों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से कोई लिंक नहीं मिला है। इन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अफसरों को एक माह का और समय मिला है।
जिला प्रशासन को अवधि बढ़ने से एसआईआर के अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए समय मिल गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बूथ पर बीएलओ को छह मार्च तक दावा-आपत्ति दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से अब तक 3,58,387 मतदाताओं का त्रुटिपूर्ण विवरण प्राप्त हुआ है। इनमें कई तरह की कमियां हैं। जिन्हें अब समय रहते दुरुस्त किया जा सकेगा। संबंधित वोटर के विवरण में सुधार के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इन नोटिसों की सुनवाई के लिए 34 और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर अभियान के बीच में 7.14 लाख एएसडी (अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड) मतदाता चिह्नित हुए हैं। नो-मैपिंग के 2.20 लाख वोटर हैं। इनमें अब तक 1.78 लाख लोगों को नोटिस तामील कराए गए हैं। इसके लिए 133 एईआरओ कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed