{"_id":"69680a58cc1e605c880a59d6","slug":"silver-prices-increased-by-rs-39-thousand-in-14-days-estimated-to-reach-rs-3-lakh-bareilly-news-c-4-vns1074-806975-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 14 दिन में 39 हजार रुपये बढ़े चांदी के भाव, तीन लाख पहुंचने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 14 दिन में 39 हजार रुपये बढ़े चांदी के भाव, तीन लाख पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन
एक जनवरी को 2.35 लाख रुपये प्रति किलो बिकी थी चांदी, अब 2.74 लाख रुपये
बरेली। दो सप्ताह में चांदी के भाव में 39 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि माह के अंत तक चांदी के भाव करीब तीन लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं। इससे निवेशक सक्रिय हो गए हैं।
साल की शुरुआत चांदी के भाव लुढ़कने के साथ हुई थी। एक जनवरी को चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलो बिकी थी। अब यह 2.74 लाख रुपये पहुंच गई है। इससे बाजार में फिर तेजी आई है। सराफा कारोबारी आशीष कुमार के मुताबिक, सोने-चांदी का बाजार कभी मंदा नहीं होता। हालांकि, उतार-चढ़ाव जारी रहता है। भाव में गिरावट होने पर बाजार एकबारगी स्थिर होता है, पर बढ़त शुरू होते ही कारोबार में तेजी आ जाती है।
खरमास में मान्यताओं के चलते लोग गहनों की खरीदारी कम कर देते हैं, पर इस बार बुकिंग जारी रही। मकर संक्रांति से पूर्व रविवार को भाव 2.49 लाख रुपये थे। इसके अगले ही दिन दस हजार रुपये बढ़े। मंगलवार को भाव 2.63 लाख था। बुधवार को 11 हजार रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
चांदी के बर्तन, गहनों के साथ सिल की भी बढ़ी मांग
चांदी के भाव में तेजी को देखते हुए निवेशक सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान में बैंकों की एफडी, शेयर मार्केट, एसआईपी से भी कहीं ज्यादा खरा निवेश का जरिया सोना-चांदी है। कारोबारी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, अब बाजार में लोग चांदी के गहने, बर्तन के साथ ही, सिल की खरीदारी भी कर रहे हैं। ब्यूरो