{"_id":"698507110e56d515c400c40f","slug":"silence-in-the-classes-on-the-first-daythe-dream-of-75-percent-attendance-is-far-away-bareilly-news-c-4-vns1074-821017-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन कक्षाओं में सन्नाटा...75 प्रतिशत उपस्थिति का सपना दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन कक्षाओं में सन्नाटा...75 प्रतिशत उपस्थिति का सपना दूर
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में विज्ञान, कॉमर्स व मानविकी विभागों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति न के बराबर रही
बरेली। बरेली कॉलेज की कक्षाएं पांच फरवरी से शुरू हुई, लेकिन पहले दिन ही कक्षाओं में सन्नाटा रहा। जबकि स्नातक के 23 कोर्स की कक्षाएं बृहस्पतिवार से ही शुरू करनी थी। विज्ञान, कॉमर्स व मानविकी विभागों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति न के बराबर रही। जबकि कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना अनिवार्य किया।
बृहस्पतिवार को कॉमर्स ब्लाॅक में दोपहर 12.30 बजे से करीब डेढ़ बजे देखा गया तो वहां विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर थी, जिसमें मानविकी विभाग के शिक्षक तो नजर आए, लेकिन विद्यार्थी एक भी नहीं पहुंचे, शिक्षकों से पूछा तो उन्हाेंने बताया कि 11:20 से कक्षा में विद्यार्थियों का इंतजार किया, लेकिन कोई आया ही नहीं। इसके अलावा विज्ञान संकाय में भी कक्षाओं में सन्नाटा पसरा रहा, जहां भी विद्यार्थी नहीं होने से शिक्षक अपने-अपने कार्य निपटाते नजर आए। वहीं, सुबह की पाली में भी कॉमर्स में एक-दो विद्यार्थी आए, लेकिन परीक्षा का समय होने के कारण विद्यार्थी थोड़ी देर बाद चले गए।
सेंट्रल टाइम-टेबल के अनुसार सुबह 8 बजे से कॉमर्स विभाग की कक्षाएं शुरू हो जाती हैं। वहीं, विज्ञान विभाग की कक्षाएं सुबह 8:40 से शाम 5:20 तक एक के बाद एक लगानी होती है। मानविकी विभाग की कक्षाएं 9:20 से 2:40 के बीच कक्षाएं लगानी होती हैं। हालांकि पहले दिन से 75 प्रतिशत उपस्थिति का संकल्प लेने की योजना डगमगाती नजर आई।
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यू प्रो. बीनम सक्सेना ने बताया कि हर माह के अंत में 75 प्रतिशत उपस्थिति विभागों द्वारा दी जाएगी, जिसे क्रिप्स के प्रोफार्मा के तहत प्रमाण पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थियों तक कॉलेज खुलने व कक्षाएं शुरू होने की सूचना पहुंचा दी गई थी। संवाद