{"_id":"5b02e4134f1c1bcf408b6c4c","slug":"signal-haults-trains-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल सिस्टम फिर फेल, दो घंटे तक रुकी रहीं कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल सिस्टम फिर फेल, दो घंटे तक रुकी रहीं कई ट्रेनें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 21 May 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलपुर स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम की खामी ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार तड़के दोबारा सिग्नल सिस्टम फेल हो जाने से सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर रुक गई।
सोमवार सुबह साढ़े चार बजे बिलपुर स्टेशन पर अप और डाउन लाइन के सिग्नल फेल हो गए। इस पर दोनों दिशाओं से आ रही ट्रेनें पीतांबरपुर, रसुइया, मीरानपुर कटरा, तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर रोक दी गई। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप ने कामर्शियल कंट्रोल को सिग्नल फेल होने की सूचना दी। इसके बाद सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को पेपर सिग्नल पर गुुजारा गया। सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग विभाग की टीम आधे घंटे बाद सिस्टम को ठीक कर सकी। सिस्टम फेल होने से लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, मोरध्वज, नौचंदी, सप्तक्रांति और हल्दी घाटी गुड्स ट्रेन समेत कई गाड़ियों को रोकना पड़ा। इससे पहले रविवार को शाम पांच से सात बजे तक भी सिग्नल फेल रहा था। इस दौरान मुगलसराय, गरीबरथ, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को पेपर सिग्नल पर गुजारा गया।