फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIB team raided mobile shop, created chaos

Bareilly News: एसआईबी की टीम ने मोबाइल शॉप पर मारा छापा, मची अफरा-तफरी

Wed, 03 Dec 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
SIB team raided mobile shop, created chaos
बहेड़ी। जीएसटी की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की टीम ने मंगलवार शाम को कस्बे में जगह-जगह छापा मारा। इस बीच कस्बे में मोबाइल शॉप विक्रेताओं में अफरा-तफरी रही। वे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग लिए। टीम ने एक मोबाइल की दुकान में बिल आदि की जांच की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसआईबी की टीम सबसे पहले नैनीताल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप पर छापा मारा। यहां बिल वाउचर, मोबाइल की बिक्री, एसेसरीज आदि से संबंधित कागजात अपने कब्जे में लिए। इसके बाद टीम सेंटर पॉइंट मार्केट स्थित दुकानों पर पहुंची। तब तक शॉप का मालिक सूचना मिलते ही दुकान बंद कर भाग गया। इसके बाद टीम ने मीना बाजार आदि स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन


टीम में मौजूद एक अधिकारी के मुताबिक टीम दोबारा फिर छापा मारेगी। उनका कहना है कि मोबाइल शॉप के अलावा कपड़ा कारोबारी जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। कच्चा माल लाकर उसको कारखाने में तैयार करके टेंपो, ट्रक आदि के जरिए यहां से बरेली ले जाया जाता है और फिर वहां से ट्रकों के जरिए दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। सूचना के आधार पर छापा मारा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed