{"_id":"61367ae38ebc3e887b7a0d57","slug":"shyamganj-to-satelite-road-will-wide-bareilly-news-bly458763724","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी परियोजना : सेटेलाइट से श्यामगंज तक चौड़ीकरण का काम शुरू, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी परियोजना : सेटेलाइट से श्यामगंज तक चौड़ीकरण का काम शुरू, जाम से मिलेगी राहत
Tue, 07 Sep 2021 02:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:02 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सेटेलाइट से श्यामगंज के बीच सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को ईसाइयों की पुलिया के पास साइकिल ट्रैक उखाड़ा गया। सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को इस रोड पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
road
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। सोमवार को ईसाइयों की पुलिया के पास साइकिल ट्रैक उखाड़ा गया। सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को इस रोड पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
दूसरे चरण में भी सात प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण होना है। इनकी लंबाई करीब 8.10 किलोमीटर है। इन सात सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर 63.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण की दो सड़कों पर काम शुरू होने के बाद अब दो अन्य सड़कों के सुधार और चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इनमें श्यामगंज चौराहा से सेटेलाइट तिराहा और चौपुला से चौकी चौराहा तक की सड़क शामिल है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए ईसाइयों पुलिया पर खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि श्यामगंज की ओर से नाला निर्माण का काम शुरू किया गया है। ठेकेदार को सहूलियत से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में सात सड़कों को चुना गया है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 61.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों की लंबाई करीब 5.62 किलोमीटर है। इनमें से पटेल चौक से चौकी चौराहा और रेलवे जंक्शन मालगोदाम रोड से चौपुला चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो चुका है।