फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   shutdown vegetable market

कुतुबखाना सब्जी मंडी बंद कराया, दुकानदार-खरीददारों की भीड़ का भगाया

Tue, 24 Mar 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
shutdown vegetable market
कुतुबखाना सब्जी मंडी बंद कराते पुलिस प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन के पहले दिन कई जगहों पर बाजार, होटल और दुकानें खुली देख डीएम और एसएसपी भड़क गए। उन्होंने कुतुबखाना सब्जी मंडी में भीड़ देखकर दुकानदार-खरीददारों को हड़काते हुए कुछ देर में पूरी मंडी को बंद करा दिया। इसी तरह एलन क्लब के पास भी सब्जी व फलों की दुकानों को बंद कराया गया। इसके अलावा अफसरों को कई दुकानें और होटल भी खुले मिले। बानखाना के पास बैठे दुधिये अफसरों को देखकर कैन वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद कई जगहों पर दुकानें और बाजार खुले होने की सूचना पर डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने शहर के कई हिस्सों का जायजा लिया। अफसरों को पटेल चौक के पास एक होटल खुला मिला तो डीएम ने उसके मैनेजर को हड़का दिया। इसके बाद नगर निगम के सामने एलन क्लब के पास फल और सब्जी की दुकानें खुली थीं। वहां भीड़ देखकर डीएम ने फौरन सभी को वहां से भगा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे भीड़ लगाओगे तो लॉकडाउन का मतलब ही क्या है? इसके बाद पटेल चौक से कुतुबखाना सब्जी मंडी पहुंचे अधिकारियों का पारा वहां भीड़ देखकर चढ़ गया। यहां सब्जी मंडी पूरी तौर से खुली थी और दुकानदार-खरीददारों की जबरदस्त भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

डीएम बोले, ये तो मजाक बना रखा है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश देकर थोड़ी ही देर में पूरी मंडी को बंद करा दिया। इसके बाद अधिकारी डेलापीर मंडी पहुंचे और दुकानदारों को कम से कम भीड़ लगाने की हिदायत दी। बानखाना दूधमंडी में पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि वहां तमाम दुधिये इकट्ठा हैं। अफसर और पुलिस की गाड़ी आते देख दुधिये कैन वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दौरान अफसरों को कई जगहों पर दुकानें खुली मिलीं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर एंबुलेंस चालक पुलिस के हवाले किया

निरीक्षण के दौरान नावल्टी चौराहा के पास 108 एबुलेंस को रोककर देखा तो उसमें मरीज था, लेकिन चालक मास्क नहीं लगाए था। वह गुटका भी चबा रहा था। इस लापरवाही पर डीएम ने उसे फौरन पुलिस के हवाले कर दिया।
अफसरों को देखकर दुकान खोले

बैठी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी

बसंत सिनेमा के पीछे बस्ती में एक बुजुर्ग महिला दुकान खोलकर बैठी थी। तभी अचानक वहां डीएम-एसएसपी का काफिला रुक गया। पुलिस की गाड़ियां देेखकर महिला इतना घबरा गई कि उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अफसर उसे दुकान बंद करने की हिदायत देकर चले गए।

गाड़ी से हूटर उतरवाया

चेकिंग के दौरान कुतुबखाना में एक प्राइवेट गाड़ी में पुलिस की लाइट और हूटर लगा देखकर डीएम ने अपनी गाड़ी रोक दी। उन्होंने पुलिस से लाइट और हूटर उतरवाते हुए गाड़ी चालक के खिलाफ के कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed